Sunday, 26 June 2016

26 जून का राशिफल देखे

– *आज का राशिफल* –》
दिनांक 26 जून 2016 दिन रविवार
============
🐑 *राशि फलादेश मेष* :-
कामकाज की गति बनी रहेगी। व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा।

🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखना होगा। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। पुरानी झंझटों से राहत मिलेगी।

👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएंगे। विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे। सरकारी कामों में पर्याप्त सावधानी रखें।
        
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। परिवार में सुख-शांति होगी। सत्कर्म में रुचि बढ़ेगी।
       
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
व्यापार अच्छा चलेगा। किसी की आलोचना न करें। परिवार के सदस्यों की ओर विशेष ध्यान दें। नवीन काम के अवसर भी हैं।
      
👸🏻 *राशि फलादेश कन्या* :-
सरकारी काम से धन लाभ होगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी। कई दिनों के रुके कार्य होने के भी अवसर हैं।
    
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
दिन उत्साहवर्धक रहेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। समस्या का हल निकलेगा। आजीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी। ईश्वर पर विश्वास बढ़ेगा।
      
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी।
        
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे।
   
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। आय से व्यय अधिक होंगे। घरेलू उलझनों को अनदेखा न करें। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे।
          
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। यात्रा न करें।

🐟 *राशि फलादेश मीन* :-
सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। मितव्ययिता को ध्यान में रखें। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें।
==============

No comments:

Post a Comment

Thank you For Comment