Wednesday, 25 January 2017

J&K: गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से चार की मौत, सेना का अधिकारी लापता

कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से आज एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हिमस्खलन के मलबों से घर दब जाने के कारण 55 साल के लोन, 50 साल की उनकी पत्नी अजीजी, 22 साल का उनका बेटा इरफान और 19 साल की उनकी बेटी गुलशन की मौत हो गई।

कश्मीर में प्रशासन ने कल हुई ताजी बर्फबारी को देखते हुए घाटी के उंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और लोगों को पहाडो़ं और तलहटियों से दूर रहने की सलाह दी है।

No comments:

Post a Comment

Thank you For Comment