Thursday, 19 April 2018

शादीशुदा बेटी ने ही पिता पर लगाया दोस्तों संग मिलकर गैंगरेप का आरोप

सीतापुर जनपद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर आई है. 
यहां एक बेटी ने अपने ही पिता पर दोस्तों संग रेप का आरोप लगाया है. 
पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करवाई है. 
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मामला जिले के कमालपुर थाने का है. 
पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता की उम्र 50 साल है और घटना 15 अप्रैल की है. 
आरोपी पिता ने अपने दोस्त हिस्ट्रीशीटर मान सिंह को घर बुलाया और अपनी 35 साल की बेटी को मान सिंह के साथ बाइक से जाने को कहा. 
इसके बाद मान सिंह उसे लेकर एक दूसरे दोस्त मेराज के घर पहुंचा.
पीड़िता का आरोप है कि मेराज के घर में तीनों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया. 
इतना ही नहीं मेराज के घर पर उसे 18 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया. 
16 अप्रैल की शाम उसे छोड़ा गया. 
पीड़िता ने घर आकर मां को पूरी बात बताई. 
जिसके बाद उन लोगों ने थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई.
फिलहाल स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद एक आरोपी मेराज को गिरफ्तार कर लिया. 
वहीं, पीड़िता के पिता और मान सिंह अभी भी फरार हैं. 
कमालपुर एसएचओ संजीत सोनकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मेराज कमालपुर में एक क्लिनिक चलाता है.
सीतापुर एसपी सुरेशराव ए. कुलकर्णी ने बताया कि पीड़िता की शादी 16 साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के दो साल बाद ही पति से विवाद के बाद वह घर वापस आ गई थी. 
नवंबर 2017 में भी उसके पिता पर पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया था. 
जिसके बाद पीड़िता के पिता को गिरफ्तार किया गया था. उसे इसी साल फरवरी में जमानत मिली थी.
facebook.com/ABHISHAR100Twitter.com/@ABHISHAR100

Thursday, 22 March 2018

विश्व जल दिवस की शुभकामनाएं।


जब भी कभी ऐसे पानी की बर्बादी देखिए, तो मुंह ना मोड़कर आगे आइए। पानी बचाइए। क्योंकि ये पानी किसी और का या सरकार का नहीं, आपका है। #SaveWater #WorldWaterDay

Tuesday, 16 January 2018

Jail, Civil Service Management Minister Jay Kumar Jaiki And Khadi, Rural industry, Resham, Textile indistry, Small and medium enterprises, and exports encouragement Minister Satyadev Pachauri..



उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री मा० जय कुमार सिंह जैकी जी व खादी ग्रामोद्योग कैबिनेट मंत्री मा० सत्यदेव पचौरी जी

Thursday, 30 November 2017

आराक्षण हटाओ देश बचाओ

महोदय-
आपको अवगत कराना चाहता हु की पुलिस भर्ती 2017 मे आयु के विषय मे-
GEN- 18 से 22 वर्ष
OBC- 18 से 27 वर्ष
SC/ST- 18 से 27 वर्ष है
महोदय-
हम सभी जनरल आपसे निवेदन करते है की कृपया करके आप जनरल की भी आयु 18 से 27 वर्ष कर दे।
आपसे हमे बहुत आशा है।
महोदय जी हम सभी को 21 वर्ष तक Intermediate और Graduation मे लग जाता है।
जब हम लोग Compition मे आते है तो हम General के बच्चे ओवर ऐज हो जाते है।
और सपना ही सपना रह जाता है
आप से हम सभी को बहुत आशा है।
महोदय जी-
मध्य प्रदेश मे जनरल की आयु 18 से 27 वर्ष है
बिहार मे जनरल की आयु 18 से 27 वर्ष है
हरियाणा मे जनरल की आयु 18 से 27 वर्ष है
छत्तीसगढ़ मे जनरल की आयु 18 से 27 वर्ष है
इसी तरह उत्तर प्रदेश मे भी जनरल की आयु 18 से 27 वर्ष कर दो।
आरक्षण हटाये,देश बचाय।






Thursday, 16 November 2017

बिना आधार कार्ड नही दे पाएंगे बोर्ड़ एग्जाम.....

बिना आधार नहीं दे पाएंगे बोर्ड एग्जाम

रिपोर्ट / अभिषार विक्रम सिंह

अब से अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप उत्तर प्रदेश के बोर्ड एग्जाम में नहीं बैठ पाएंगे। 
UPMSP मतलब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने होने वाले अगले साल 2018 से 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए आधार कार्ड को लाना अनिवार्य कर दिया है। 
इस फैसले के बाद छात्रों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड को लेकर एग्जाम सेंटर जाना होगा। 
वैसे तो यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्कूल के एग्जाम्स छह फरवरी से होने हैं।

बिना आधार नहीं दे पाएंगे बोर्ड एग्जाम

यूपी बोर्ड के सचिव नीना श्रीवास्तव के अनुसार आधार कार्ड छात्रों की पहचान का बड़ा प्रूफ साबित होगा जिसके कारण इसको लेकर आना अनिवार्य किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि, अगर छात्रों के पास उसका आधार नंबर रहेगा, तो हमें फ्रॉड रजिस्ट्रेशन और भ्रष्टाचार करने वालों को पकड़ने में ख़ासा मदद मिलेगी।

बिना आधार नहीं दे पाएंगे बोर्ड एग्जाम

यह निर्देश संजय अग्रवाल ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दिए, जिसके बाद इलाहाबाद के डीआईओएस ने कहा कि जिस भी छात्र के पास आईडी के रूप में आधार कार्ड नहीं होंगे उन्हें परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने दिया जाएगा।

Monday, 9 October 2017

अज्ञातवास में पांडवों ने की थी प्राण प्रतिष्ठा-

असोथर, अंप्र: प्राचीन जागेश्वर धाम की स्वयंभू शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा महाभारत काल में अज्ञातवास के समय पांडवों ने की थी। बाद में राजा भगवंत राय ने जागृत शिवलिंग की पूजा-अर्चना के साथ मेला की शुरुआत कराई।
असोथर-गाजीपुर के मध्य स्थित जागेश्वर धाम से भक्तों की अटूट आस्था है। महाभारत काल में यह क्षेत्र राज विराट के अधीन था। यही कुंती पुत्र पांडवों ने अज्ञातवास के समय रहकर जंगल में प्रकट शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कर तप किया था। बाद में अश्वस्थामा जी इस शिवलिंग की पूजा-अर्चना करते रहे। तत्पश्चात खींची वंश के राजा भगवंत राय ने शिवलिंग की गहराई जानने के लिए खुदाई करवाई तथा उसे सीधा करने के लिए हाथी के पैर में रस्सी बांधकर खिंचवाया गया तो हाथी की मृत्यु हो गई। कालांतर में भागलपुर बिहार निवासी प्रवक्ता द्वारा भव्य मंदिर का निर्माण संवत 1950 में करवाया गया। इस धाम में महाशिवरात्रि से होली तक 15 दिन का मेला लगता है। सावन मास में तो यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। पुजारी त्रिभुवन नाथ गोस्वामी का कहना है कि इस दिव्य धाम में बिहार, मध्य प्रदेश सहित कई जनपद से भक्त दर्शन करने आते हैं। जिनकी मनोकामना पूर्ण होती है।

Saturday, 7 October 2017

हिन्दुस्तान न्यूजपेपर की सफलता का क्या होगा।

मिशन-असोथर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 
हिन्दुस्तान की मेहनत लायेगी रंग 
असोथर वासी हिन्दुस्तान के संग
हिन्दुस्तान ब्यूरो चीफ मा० दिलीप दादा जी व असोथर के वरिष्ठ सवांदाता मा० प्रवीण दादा जी को बहुत-बहुत आभार।

Saturday, 30 September 2017

आप सभी को दशहरा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ!

दशहरा असत्य पर सत्य की विजय है।
आप भी हर पथ पर विजयी हों, यही राम से हमारी मंगल कामना है। सुख, शान्ति एवम समृध्दि की मंगलमयी कामनाओं के साथआपकों एंव आपके परिवार को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई!!

Friday, 29 September 2017

असोथर ब्लॉक पर भी स्वच्छता की शपथ दिलाई गई

हिन्दुस्तान के महाअभियान 'मां कसम हिन्दुस्तान को स्वच्छ रखेंगे हम' कार्यक्रम के तहत गुरुवार को असोथर ब्लॉक में आयोजित शपथ कार्यक्रम में सैकड़ों लोगो ने शिरकत की।
वीडियो,सीडीओ,युवाओ,व्यपारिक संगठन, राजनैतिक पार्टियो के पदाधिकारी व अन्य लोगो ने एक स्वर में शपथ ग्रहण किया और संकल्प लिया की खुद को जिम्मेदार बनाते हुवे दूसरे को भी गंदगी न करने के लिए प्रेरित करेंगे।
असोथर ब्लॉक में सुबह 11 बजे स्वच्छता को एक सार्थक मुकाम देने के लिए हिन्दुस्तान के महा अभियान में सैकड़ों लोगो ने शिक्षक संघ असोथर ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने स्वच्छता यज्ञ में पूर्णाहुति दिलवाई।


Sunday, 17 September 2017

राजा भैया : आदमखोर घड़ियाल तो मौत का तालाब, कितनी अफवाह, कितना सच ?

यूपी में बाहुबली नेताओं की भरमार है. कई आपराधिक मुकदमें वाले नेता खुद को रॉबिनहुड साबित करने में जुटे रहते हैं. राजनीति के शीर्ष पर पहुंचे ऐसे ही नेता हैं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया. राजा भैया यूपी विधानसभा  में कुंडा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हैं.
24 साल से लगातार विधायकर बनते आ रहे राजा भैया के सामने एसपी-कांग्रेस ने प्रत्याशी ही नहीं खड़ा किया है. आइए जानते हैं राजा भैया के बारें में वो बातें जो शायद अब तक आप नहीं जानते होंगे-

भदरी एस्टेट के राजा हैं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया उर्फ तूफान सिंह
रघुराज प्रताप सिंह के पिता उदय सिंह भी उतने ही दबंग हैं जितने की रघुराज. भदरी राजघराने से रघुराज संबंध रखते हैं. हालात ये है कि आज भी राजसी ठाठ बाट में कोई कमी नहीं हैं. कुंडा में इनके महल को बेंती कोठी के नाम से जाना जाता है. राजा भैया को वहां लोग तूफान सिंह जैसे नामों से भी जानते हैं.

आजादी से पहले ही 4 हवाई जहाजों के मालिक

रघुराज के दादा राजा बजरंग बहादुर सिंह हिमाचल प्रदेश के पहले गवर्नर थे. बजरंग ने ही हिंद फ्लाइंग क्लब की स्थापना की थी. आजादी से पहले ही इस परिवार के पास 4 हवाई जहाज तो खुद के थे.

तालाब में मगरमच्छ पालने के आरोप लगे

राजा भैया की कोठी के पीछे 600 एकड़ में फैला तालाब है. इस तालाब से कई किस्से जुड़े हैं. कई लोगों का मानना है कि राजा भैया ने इस तालाब में मगरमच्छ या घड़ियाल पाला है. जिसमें वो अपने दुश्मनों को मारकर फेंकवा दिया करते हैं, हालांकि ऐसी किसी बात से राजा भैया इनकार करते हैं. साल 2003 में मायावती ने राजा भैया की कोठी पर छापा मरवाया था.

तालाब में मिला था मानव कंकाल

कुंडा में उस तालाब की खुदाई में एक बार कंकाल भी मिला था. जिससे लोगों के अफवाहों पर और बल मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कंकाल गांव के ही एक शख्स की है. इस शख्स का कसूर था कि उसकी स्कूटर राजा भैया की जिप्सी से टकरा गई थी. राजा भैया के लोगों ने उसे इतना मारा की उसकी मौत हो गई. शव को तालाब में फेंकवा दिया गया. हालांकि इस बात के भी कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं हैं.

गिरोह का सरगना बताया

बीबीसी हिंदी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है कि राजा भैया के पिता 20 सदस्यों वाले आपराधिक गिरोह के सरगना हैं. जिसे हथियारों से खुद को तैयार करना पसंद है और वो आज के आजाद युग में ‘अलग राज’ स्थापित करना चाहते हैं.

राजा भैया को अपने पिता से डर लगता है

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजा भैया आज भी अपने पिता से आंखे नहीं मिला पाते हैं. उन्हें अपने पिता से डर लगता है. हालात ये है कि उनके पिता प्रदूषण पसंद नहीं है इसके लिए उनकी कोठी में जाने से पहले गाड़ियों के इंजन बंद कर दिए जाते हैं, वापस आते समय इंजन बिना स्टार्ट किए गाड़ी को खींच के बाहर लाया जाता है.

अखिलेश के करीबी हैं राजा भैया

राजा भैया को  अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है. अखिलेश सरकार में वो कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. डीएसपी हत्याकांड में नाम आने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था.

एक समय था जब यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने एक नारा दिया था- ‘कुंडा से गुंडा हटाओ’. इस नारे में राजा भैया को ही गुंडा बताया गया था. सरकार बनने के बाद उसी कल्याण सिंह सरकार में राजा भैया को मंत्री बनाया गया. है ना हैरान करने वाली बात.

सरकार क्या है ? क्या सिर्फ मोदी ही सरकार हैं ?

Monday, 4 September 2017

केंद्रीय मंत्रिपरिषद टीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-
कार्मिक,लोक शिकायत एवं पेंशन ,परमाणु ऊर्जा विभाग.

                   ★-अंतरिक्ष विभाग-★
सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे तथा सभी अन्य विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नही किये गये है।

                    ◆-कैबिनेट मंत्री-◆

●राजनाथ सिंह- ग्रह
●सुषमा स्वराज- विदेश
●अरुण जेटली- वित्त
●नितिन गडकरी- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा सरंक्षण
●सुरेश प्रभु- वाणिज्य और उद्योग
●डीवी सदानंद गौड़ा- सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन
●उमा भारती- पेयजल और स्वच्छता
●राम विलास पासवान- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण
●मेनका गांधी- महिला एवं बाल विकास
●अनंत कुमार- रसायन एवं उर्वरक, संसदीय कार्य
●रविशंकर प्रसाद- विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रॉनिक और सुचना प्रद्योगिकी मंत्री
●जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
●अशोक गजपति राजू पुसपति- नागरिक विमानन
●अनंत गीते- भारी उद्योग एवं लोक उद्यम
●हरसिमरत कौर बादल- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
●नरेंद्र सिंह तोमर- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, खनन
●चौधरी बिरेंदर सिंह-इस्पात मंत्रालय
●जुएल ओरम- जनजातीय मामले
●राधा मोहन सिंह- कृषि एवं कृषक कल्याण
●थावर चन्द गहलोत- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
●स्मृति ईरानी- वस्त्र, सुचना और प्रसारण
●डॉ. हर्ष वर्धन- विज्ञान एवं प्रद्योगिकी, भू विज्ञान, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
●प्रकाश जावेडकर- मानव संसाधन विकास
●धर्मेन्द्र प्रधान- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, कौशल विकास और उद्यमिता
●पीयूष गोयल- रेलवे, कोयला
●निर्मला सीतारमण- रक्षा
●मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामले

          ★-राज्यमंत्री {स्वतंत्र प्रभार}-★

●राव इन्द्रजीत सिंह- योजना का स्वतन्त्र प्रभार, साथ में रसायन एवं उर्वरक
●संतोष कुमार गंगवार- श्रम और रोजगार मंत्री
●श्रीपद येसो नाइक- आर्युवेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, आयुष (स्वतंत्र प्रभार)
●जितेंद्र सिंह- पूर्वोत्तर मामले के मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार, साथ में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, (कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष)
●महेश शर्मा- संस्कृति मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार, साथ में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
●गिरिराज सिंह- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
●मनोज सिन्हा- संचार मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार, साथ में रेलवे
●कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर- युवा मामले और खेल मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार, साथ में सुचना-प्रसारण
●राज कुमार सिंह- बिजली, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा
●हरदीप सिंह पूरी- आवास और शहरी मामले
●अल्फोंस कन्ननाथनम- पर्यटन मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार, साथ में इलेक्ट्रॉनिक और सुचना प्रद्योगिकी

                       ★-राज्यमंत्री-★

●विजय गोयल- संसदीय कार्य, सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन
●राधाकृष्णन पी.- वित्त, जहाजरानी
●एस. एस. अहलुवालिया- पेयजल और स्वच्छता
●रमेश चंदप्पा- पेयजल और स्वच्छता
●रामदास अठावले- समाजिक न्याय और अधिकारिता
●विष्णु देव साई- इस्पात मंत्रालय
●राम कृपाल यादव- ग्रामीण विकास
●हंसराज अहीर- ग्रह
●हरिभाई चौधरी- खनन कोयला
●राजेन गोहैन- रेलवे
●जनरल वी. के. सिंह- विदेश मामले
●पुरषोत्तम रुपाला-कृषि एवं कृषक कल्याण, पंचायती राज
●कृष्ण पाल- सामाजिक न्याय और अधिकारिता
●जसवंत सिंह सुमनभाई भभोर- जनजातीय मामले
●शिव प्रताप शुक्ल-वित्त
●अश्वनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
●उपेंद्र कुशवाहा- मानव संसाधन विकास
●किरण रिजिजु- ग्रह
●वीरेंद्र कुमार- महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक मामले
●अनंत कुमार हेगड़े- कौशल विकास और उद्यमिता
●एम जे अकबर- विदेश मामले
●साध्वी निरंजन ज्योति- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
●वाई. एस. चौधरी- विज्ञान और प्रद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान
●जयंत सिन्हा- नागरिक उड्डयन
●बाबुल सुप्रियो- भारी उद्योग एवं लोक उद्यम
●विजय सांपला- समाजिक न्याय और अधिकारिता
●अर्जुन राम मेघवाल-संसदीय कार्य, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प
●अजय टम्टा- वस्त्र
●कृष्णा राज- कृषि एवं कृषक कल्याण
●मनसुख एल. मनडावीया- सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, रसायन एवं उर्वरक
●अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
●सी. आर. चौधरी- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, वाणिज्य एवं उद्योग
●पी. पी. चौधरी- विधि एवं न्याय, कार्पोरेट मामले
●सुभाष रामराव भामरे- रक्षा
●गजेन्द्र सिंह शेखावत- कृषि और कृषक कल्याण
●सत्यपाल सिंह- मानव संसाधन विकास, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प

Tuesday, 11 July 2017

एक रुपये के सिक्का नहीं ले रहे दुकानदार असोथर (फतेहपुर)।

असोथर क्षेत्र के दुकानदार एक रुपये का छोटा वाला सिक्का नहीं ले रहे हैं। इससे दुकानदारों और ग्राहकों में आए दिन कहासुनी होती है।
असोथर कस्बा, बाबतारा, कठौता,हरनवा, असोथर बाजार और गाँव अंदर में दुकानदार यह कहकर कि एक रुपये का छोटा वाला सिक्का नहीं ले रहे है कि यह सिक्का चलन में नही है। अंकित,विपुल,अरुण,सौरभ आदि ने बताया कि एक रुपये का छोटा वाला सिक्का दुकानदार नही ले रहे हैं। कोई भी सामान खरीदने जाओ तो दुकानदार पहले यहीं कहता है कि सिक्का तो नहीं लिए हो। अगर सिक्का लिए हो तो सामान नहीं मिलेगा।
सिक्का अब चलन में नहीं है यह अफवाह किसने फैलाई है, इसकी जांच होनी चाहिए। मामले में कड़ी कार्रवाई किया जाना चाहिए।
एक रुपये का सिक्का चलन में है। अगर कोई लेने से मना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

मोटेमहादेवन मंदिर असोथर में गूंजा 'हर-हर महादेव' उमड़ी आस्था

..हर..हर..महादेव,..जय बम भोले, ओम जय शिव ओमकारा के साथ सावन के पहले सोमवार पर श्री मोटेमहादेवन मंदिर में आस्था उमड़ पड़ी! हाथो में फूल,फल,धतूरा,बेलपत्र श्रद्धालु भगवान भोले के दरबार पहुचे और मत्था टेका।
रुद्राभिषेक भी किया गया। आरती के बीच शिव भक्ति में श्रद्धालु लीन हो गए। लोगो ने व्रत रख कर मन्नते पूर्ण होने की कामना की। सावन के पहले ही दिन सोमवार पड़ने से इसका महत्व और बढ़ गया। चारोंओर शंकर भोले के जयकारा लगते रहे। मंदिरो में भोर पहर से ही भक्तो की लाइन लगने लगी। जहाँ एक-एक कर भक्तो ने शिवभोले का जलाभिषेक किया।
बच्चे,बूढ़े,जवान,महिला,पुरुष सभी भगवान भोले को मनाने पहुँचे। पूजा-अर्चना कर सुख-समृध्दि की कामना की। दूध,दही,घी, पंचाम्रत,गंगाजल से अभिषेक हुवा। शिव उपासना से कष्ट दूर होते है। ओम नमः शिवाय के जाप से मनचाही मुराद पूरी होती है।

Monday, 10 July 2017

हर हर महादेव

*पवित्र सावन मास के पहले सोमवार के अवसर पर आप सभी को सपरिवार अनन्त शुभकामनाये !*

*"अभिषार विक्रम सिंह"*
*'गढ़ी परिवार असोथर'*

Tuesday, 9 May 2017

जय जय राजपुताना

महाराणा प्रताप जी की जयंती दिवस विशेष पर आज दिनांक नव मई दिन मंगलवार 2017 को महाराणा प्रताप के 477 वर्ष पूरे होंने पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष का आयोजन प्रवीण सिह {पत्रकार हिंदुस्तान समाचार पत्र} द्वारा आहूत किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री बब्बू तिवारी जी ने किया व मुख्य अतिथि श्री अशोक सिंह चौहान जी थे।।
वक्ता आदित्य अग्निहोत्री ने वीर योध्या के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रमुख्य रूप से राघवेंद्र सिह, गोपू सिह,अभिषार विक्रम सिंह,शैलेश सिंह गौतम,सुघर सिह मुखिया,निर्भय सिह,उपेन्द्र विक्रम सिंह,पीयूष सिंह,निर्मल सिंह समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी लोगो ने सर्वसम्मिति से यह निर्णय लिया कि अगले वर्ष वीर योध्या की जयंती को भव्य रूप से मनाई जायगी।

जय हो

Saturday, 11 March 2017

आप सभी बीजेपी कार्यकर्ताओ को सरकार बनने में हार्दिक शुभकामनाएं..

यूपी में बीजेपी सरकार बनने की खुशी में आपको हार्दिक शुभकामनाएं.

आप को भगवा रंग केसरिया होली की हार्दिक शुभकामनाएं..


अभिषार विक्रम सिंह
गढ़ी असोथर फतेहपुर
9151223414

Thursday, 2 March 2017

सत्य वचन

*आज एक नई सीख़ मिली*
जब अँगूर खरीदने बाजार गया ।
पूछा *"क्या भाव है?*
बोला : *"80 रूपये किलो ।"*
पास ही कुछ अलग-अलग टूटे हुए अंगूरों के दाने पडे थे ।
मैंने पूछा: *"क्या भाव है" इनका ?"*
वो बोला : *"30 रूपये किलो"*
मैंने पूछा : "इतना कम दाम क्यों..?
वो बोला : "साहब, हैं तो ये भी बहुत बढीया..!!
लेकिन ... *अपने गुच्छे से टूट गए हैं ।"*
मैं समझ गया कि ... *संगठन...समाज* और  *परिवार* से अलग होने पर हमारी कीमत......आधे से भी कम रह जाती है।

कृपया अपने *परिवार* एवम् *मित्रो*से हमेशा जुड़े रहे।